2024 में लॉन्च होगा मिशन गगनयान, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: governance now
भारत का पहला मानव मिशन गगनयान 2024 में लॉन्च हो सकता है। बिना चालक दल के मिशन को 2023 की अंतिम तिमाही में लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है, इसके बाद 2024 की दूसरी तिमाही में दूसरे मानव रहित मिशन को रवाना किया जाएगा। 2024 की चौथी तिमाही में मानव मिशन लॉन्च होगा। वहीं, गगनयान में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री बंगलूरू में मिशन विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
