फिर बहाल हुईं घाटी में मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कारणों से कल गणतंत्र दिवस पर बंद की गई मोबाइल सेवाएं कुछ ही घंटों बाद शाम 4 बजे शुरू हुईं। 2G इंटरनेट सेवाएं रात 9 बजे शुरू हुईं। घाटी में 2005 से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा बंद करना सुरक्षा ड्रिल का हिस्सा है। दरअसल 2005 में आतंकवादियों ने मोबाइल के जरिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के निकट आईईडी विस्फोट किया था।
