16 घंटे में बदले मोदी, कहा- नहीं छोड़ेंगे सोशल मीडिया, महिलाएं संभालेंगी अकाउंट्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कल मोदी ने ट्वीट किया था कि वो आगामी रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अलविदा कह सकते हैं। लेकिन तमाम अटकलों के बीच अब मोदी ने साफ कर दिया है कि 8 मार्च को वो या उनकी टीम नहीं, बल्कि प्रेरणादायी महिलाओं का समूह उनके सोशल मीडिया अकाउंट संभालेगा। दरअसल, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इसी कड़ी में मोदी ने सस्पेंस से लबरेज ट्वीट किया था।
