Yahoo Mail Team में इंजीनियरिंग के निदेशक का पद संभालेंगे गोरखपुर के मोहित गोयनका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
गोरखपुर के मोहित गोयनका की सनीवेल, कैलिफोर्निया स्थित याहू मेल टीम में इंजीनियरिंग के निदेशक के पद पर नियुक्ति हुई। मोहित 23 फरवरी से ये पद संभाल रहे हैं। मोहित के पिता एक कपड़ा व्यापारी हैं। 2011 में याहू मेल टीम में वह बतौर इंजीनियर नियुक्त हुए। इसके बाद 2015 में सीनियर इंजीनियर बने। मोहित गोयनका बेहतर सेवा और अपनी कार्य क्षमता से कंपनी के उच्च पद तक पहुंच सके।