गूगल स्टाडिया पर 2021 में लॉन्च होंगे 100 से ज्यादा गेम्स
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सर्च इंजन कंपनी गूगल ने हाल ही में अपना इन-हाउस स्टाडिया गेम डिवेलपमेंट स्टूडियो बंद कर दिया है लेकिन इसकी क्लाउड गेमिंग सर्विस पर नए गेम्स आते रहेंगे। गूगल ने बताया है कि इसके स्टाडिया गेमिंग प्लेटफॉर्म पर साल 2021 में 100 से ज्यादा नए गेम लॉन्च किए जाएंगे। इस साल स्टाडिया पर लॉन्च होने वाले गेम्स में फार क्राई 6, फीफा 21, शंटाए: हाफ जीनी हीरो अल्टीमेट एडिशन जैसे AAA टाइटल शामिल हैं।