ट्रिपल रियर कैमरे वाला मोटो जी8 लॉन्च, जानिए इसकी कीमत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया मोटोरोला कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी8 को लॉन्च किया है। वहीं कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 20,800 रुपए रखी है। मोटो जी8 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। इस फोन में 6.4 इंच का एचडी प्लस पंचहोल डिस्प्ले दिया है। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 MP का प्राइमरी कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल और 2 MP का मैक्रो लेंस मौजूद है।
