50 फीसदी कर्मचारियों को निकालने के बाद भी संतुष्ट नहीं हैं मस्क
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: telegraph
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क एक बार फिर से कर्मचारियों की छंटनी पर विचार कर रहे हैं। ट्विटर के 50 फीसदी कर्मचारियों को निकालने के बाद भी वे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो वे पूरी टीम को ही बदलना चाह रहे हों। एलन मस्क इस बार सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना रहे हैं।
