नासा का मानव लैंडर बनाने के लिए स्पेसएक्स, ब्लू ओरिजिन और डायनेटिक्स का चयन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नासा ने मून-टू-मार्स अभियान के तहत 2024 तक अंतरिक्ष में चन्द्रमा पर लैंडिंग के लिए सिस्टम बनाने के लिए स्पेसएक्स, ब्लू ओरिजिन और डायनेटिक्स का चयन किया। तीनों कंपनियां, जिसमें टेक अरबपतियों एलोन मस्क और जेफ बेजोस की फर्म शामिल हैं, नासा से 967 मिलियन डॉलर साझा करेंगी। मून मिशन आर्टेमिस के लिए तीनों कंपनियां मानव लैंडर बनाएंगी। चंद्रमा पर उतरने के लिए लैंडर के तीन डिज़ाइनों को चुना गया।
