नासा ने जारी किया अलर्ट, एस्ट्रोयड 2023 RH आज पहुंचेगा पृथ्वी के काफी करीब
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 RH नामक एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 RH वर्तमान में लगभग 21,497 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। आज (8 सितंबर) 16 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की आशंका है।