नासा का मिशन 'मार्स 2020' लॉन्च, सबसे बड़ा रोवर मंगल के लिए रवाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नासा ने बृहस्पतिवार को मंगल मिशन 'मार्स 2020' लॉन्च किया। एटलस वी रॉकेट सुबह 7:50 बजे केप कनेरवल अंतरिक्ष स्टेशन से सबसे बड़े रोवर को लेकर मंगल के लिए रवाना हुआ। रोवर अगले साल फरवरी में मंगल पर उतरेगा। रोवर 2031 में भूवैज्ञानिक नमूनों को लेकर लौटेगा। वैज्ञानिक जीवन की संभावनाएं तलाशेंगे। मिशन में 8 अरब डॉलर खर्च हुए। रोवर में 25 कैमरे, माइक, ड्रिल और लेजर लाइटें लगी हैं।
