मंगल पर प्राचीन जीवन खोजेगा NASA का रोवर , लगे हैं 23 कैमरे और 2 श्रवण यंत्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अगले साल मंगल पर जाकर नासा रोवर प्राचीन जीवन के सुराग खोजेगा। नासा ने कैलिफोर्निया के पासाडेना में जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी में निर्मित रोवर का अनावरण करते वक्त ऐसा कहा। पिछले हफ्ते रोवर के चालक उपकरण का परीक्षण सफल रहा था। रोवर फ्लोरिडा के केप केनावरल से जुलाई 2020 में पृथ्वी से रवाना होगा। इसके साथ ही ये मंगल पर पहुंचने वाला 5वां अमेरिकी रोवर होगा। रोवर में 23 कैमरे और 2 श्रवण यंत्र हैं।
