Netflix भारत में कर रहा एक और सस्ते मंथली प्लान का टेस्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
OTT प्लेटफॉर्म Netflix भारत में अब एक और सस्ते मंथली प्लान को टेस्ट कर रहा है। यह प्लान 349 रुपए के मंथली पैक के साथ आ सकता है। इससे पहले Netflix ने 199 रुपए के सस्ते प्लान को लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर्स को केवल SD वीडियो कंटेंट ब्राउज करने की सुविधा मिलती है। वहीं, नए प्लान में यूजर्स को HD+ वीडियो स्ट्रीमिंग का भी लाभ मिल सकेगा।