अगले महीने वायुसेना को मिलेंगे तीन और राफेल विमान, फ्रांस से बिना रुके पहुंचेंगे भारत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय वायुसेना की शक्ति में अगले महीने और इजाफा होने जा रहा है। तीन नए राफेल लड़ाकू विमान अगले महीने भारत पहुंच जाएंगे।इससे पहले राफेल विमानों के दो जत्थे भारत को मिल चुके हैं। भारत में फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया है। जनवरी में आने वाले तीन विमान इस सौदे के तहत भारत पहुंचने वाला तीसरा जत्था होगा। नवंबर की शुरुआत में तीन नए राफेल विमानों का दूसरा जत्था गुजरात के जामनगर पहुंचा था।