चांद पर होने वाली है रात, ISRO ने प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड पर किया सेट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड पर सेट कर दिया है। ISRO ने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट में लिखा, 'रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित तरह से पार्क कर दिया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है। APXS और LIBS पेलोड बंद हैं। इन पेलोड से डाटा लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर भेजा जाता है।'