मोबाइल चोरी और गुम होने पर सरकार करेगी मदद, शिकायत दर्ज करने के लिए लॉन्च किया वेब पोर्टल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: vanguardngr.com
मोबाइल खोना आमबात हो गई है लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है. इसके चलते चोरी या गुम हुए मोबाइल को ढूंढने के लिए दूरसंचार विभाग ने एक वेब पोर्टल ceir.gov.in लॉन्च किया है. इस पर लोग मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की शिकायत दर्ज कराएंगे. महाराष्ट्र में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया है. इस प्रोजेक्ट में IMEI नंबर को फीड किया जा रहा है, जिससे क्लोन किए गए IMEI को ट्रेस किया जा सकेगा.
