अवॉर्ड मिलने की देरी नहीं कि हो गया चोरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
न्यूयॉर्क के रियो डी जिनेरियो में कुर्द के शरणार्थी कौचर बिरकर को गणित का नोबेल फिल्ड्स अवॉर्ड दिया गया। बिरकर को कैंब्रिज युनिवर्सिटी में गणितज्ञ के रूप में उनकी काबिलियत के चलते ये अवॉर्ड गणितज्ञों की एक कमेटी द्वारा दिया गया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि अवॉर्ड मिलने के कुछ समय बाद ही 14 कैरेट के इस स्वर्ण पदक को चोरी कर लिया गया। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। बता दें कि इस समारोह में 3 अन्य लोगों को भी इस खिताब से नवाजा गया है।
