अब ट्विटर पर 2 घंटे या अधिकतम 8GB का वीडियो होगा अपलोड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cnbc
अब ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स ट्विटर पर 2 घंटे या अधिकतम 8GB का वीडियो अपलोड कर सकेंगे। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पहले ऐसे यूजर्स 1 घंटे या अधिकतम 2GB तक का वीडियो अपलोड कर सकते थे। बता दें, ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को मंथली 650 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। वहीं, सालाना सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को 6,800 रुपए चुकाने होंगे।
