अब ऊबर-ओला की तरह एप पर बुक कर सकेंगे सरकारी एम्बुलेंस
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
नोएडा में अब सरकारी एम्बुलेंस को भी ओला और ऊबर की तरह एप पर बुक कर के बुलाया जा सकेगा| जैसे ही कोई भी व्यक्ति ऐम्बुलेंस नंबर पर कॉल करेगा, उसके पास तुरंत एक मेसेज पहुंचेगा जिसमें ऐम्बुलेंस का नंबर, ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर होगा। इसकी मदद से ड्राइवर से बात कर एक दूसरे की लोकेशन आसानी से जानी जा सकेगी और केवल 13 मिनट में ऐम्बुलेंस आपके पास पहुंच जाएगी।
