अब paytm पर बिकेंगे बीमा, PIBPL को मिला लाइसेंस
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
Paytm का परिचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को बीमा उत्पाद बेचने का लाइसेंस मिल गया है जिसके बाद अब उपभोक्ताओं को आसानी से अपने मोबाइल पर ही बीमा उत्पाद खरीदने का मौका मिलेगा| कंपनी ने बताया कि उसकी पूर्ण-स्वामित्व वाली इकाई पेटीएम इंश्योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (PIBPL) को बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) से जीवन और गैर-जीवन बीमा बेचने के लिए लाइसेंस प्राप्त हो गया है|
