व्हॉट्सऐप पर अपशब्द लिखने वालों का अकाउंट होगा डिलीट
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
व्हॉट्सऐप अब 'मशीन लर्निंग तकनीक' से भड़काऊ पोस्ट और मैसेज में अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों की पहचान करेगा। इसके बाद लगातार सेवा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का अकाउंट तुरंत डिलीट किया जा सकेगा। यह तकनीक दिसंबर 2019 से काम करने लगेगी। इससे ऑटोमेटेड मैसेजिंग को रोकने के लिए कार्रवाई होगी, जिसके तहत हर महीने 20 लाख अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। बता दें कि दुनियाभर में व्हॉट्सऐप के 150 करोड़ यूजर्स हैं।
