अब यूट्यूब ने हटाए ट्रंप के वीडियो, अकाउंट किया सस्पेंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक, स्नैपचैट और ट्विटर डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट, वीडियो आदि हटाते हुए उनका अकाउंट सस्पेंड कर चुके हैं। अब यूट्यूब ने भी डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को सस्पेंड किया। इससे पहले यूट्यूब ने ट्रंप के हालिया अपलोड हुए वीडियो को हटाया। यूट्यूब की नीतियों के तहत ट्रंप के चैनल पर पहला स्ट्राइक आया है। जो सात दिनों तक रहेगा। यूट्यूब ने उनके चैनल के कमेंट सेक्शन को भी बंद किया।
