अब Zoom ने किया 1,300 कर्मचारियों को निकालने का फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the verge
कई दिग्गज कंपनियों में छंटनी चल रही है। इस बीच Zoom ने भी अपने कुल कार्यबल में से 15% छंटनी की घोषणा की। Zoom ने 1,300 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया। कंपनी के सीईओ एरिक युआन की तरफ से एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी गई। Zoom जिन कर्मचारियों को निकाल रही है, उन्हें चार महीने की सैलरी और हेल्थ कवरेज देने की बात कही गई है।
