भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस 8T मोबाइल फोन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: engadget.com
वनप्लस ने बुधवार को अपने मोस्ट अवेटेड फोन 8T को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये रखी गई है। यह फोन 17 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट फुल फ्लैट स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, क्वाड रियर कैमरा और 65 वॉट वॉर्प चार्ज टेक्नॉलजी दी गई है। कंपनी ने इसके साथ वनप्लस नोर्ड ग्रे ऐश वेरिएंट और वनप्लस बड्स Z भी लॉन्च किए हैं।