वनप्लस 9 सीरीज के फोन्स में मिलेगा ओप्पो का कस्टम OS, हुआ कन्फर्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: financial express
वनप्लस की नई वनप्लस 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स 23 मार्च को लॉन्च होने वाले हैं और अब इनके सॉफ्टवेयर से जुड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी वनप्लस 9 सीरीज के डिवाइसेज को दो एंड्रॉयड स्किन्स के साथ लेकर आएगी। चीन में इन डिवाइसेज में ओप्पो का कस्टम कलर OS मिलेगा, वहीं बाकी मार्केट्स में ये फोन ऑक्सीजन OS के साथ आएंगे। इससे पहले तक कंपनी चीन में अपने डिवाइस हाइड्रोजन OS के साथ ला रही थी।