वनप्लस ने हैदराबाद में खोला दुनिया का अपना सबसे बड़ा स्टोर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी वनप्लस ने हैदराबाद में अपना दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपीरियंस स्टोर खोला है। इस स्टोर को 'वनप्लस निजाम पैलेस' नाम दिया गया है। हाल ही में लॉन्च किया गया वनप्लस 8T स्मार्टफोन 5 नवंबर से यहां उपलब्ध होगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपनी ऑफलाइन रणनीति के तहत देश में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कोरोना महामारी को देखते हुए स्टोर में सभी नियमों का ध्यान रखा गया है