23 मार्च को लॉन्च होगी वनप्लस वॉच, कंपनी ने किया कन्फर्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
वनप्लस वॉच से जुड़े लीक्स और अफवाहें पिछले कई साल से सामने आ रही हैं। सबसे पहले इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने 2015 में टीज किया था, लेकिन स्मार्टफोन बिजनेस पर फोकस के चलते तब यह आइडिया ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। पिछले साल इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आना शुरू हुई और अब इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। वनप्लस वॉच को नई वनप्लस 9 सीरीज के साथ 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।