Oppo A15 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 4230mAh की बैटरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Oppo ने अपने नए Oppo A15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10,990 रुपए रखी गई है। 6.52-इंच के वाटरड्रॉप डिस्प्ले के साथ यह स्मार्टफोन एक 3D कर्व्ड बॉडी डिज़ाइन के साथ उपलब्ध होगा। इसमें डायनामिक ब्लैक और मिस्ट्री ब्लू कलर वेरिएंट दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 4230mAh की बैटरी दी गई है।