Oppo ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया Oppo A11k स्मार्टफोन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Oppo ने भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Oppo A11k लॉन्च कर दिया है। इसमें यूजर्स को वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले और कई शानदार कैमरा फीचर्स मिलेंगे। इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत 8,999 रुपए रखी गई है। Oppo A11k को Android 9 Pie के साथ ColorOS 6.1 पर पेश किया गया है और यह फोन octa-core MediaTek Helio P35 चिपसेट पर काम करता है।