x

चौथी बार बदला गया चंद्रयान-3 का ऑर्बिट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: swarajya mag

इसरो ने आज, 16 अगस्त को, चंद्रयान-3 के ऑर्बिट को चौथी बार बदला। अब चंद्रमा 153 किलोमीटर x 163 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में है। वैज्ञानिकों ने सुबह करीब साढ़े 8 बजे यान के थ्रस्टर को फायर करके इसे ऑर्बिट में पहुंचाया। 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया जाएगा। 23 अगस्त को लैंडिंग होगी। इस मिशन में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल शामिल हैं।