नासा नहीं, हमारे ऑर्बिटर ने पहले ही लैंडर का मलबा खोज निकाला था- इसरो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इसरो प्रमुख के सिवन ने नासा द्वारा विक्रम लैंडर को खोज निकालने पर कहा- हमारे खुद के ऑर्बिटर ने सबसे पहले लैंडर विक्रम के मलबे को खोज निकाला था। साथ ही सिवन बोले- हमने पहले ही इसकी घोषणा इसरो की वेबसाइट पर कर दी थी। आप बेवसाइट पर जाकर इसे देख भी सकते हैं। नासा ने दो दिन पहले ही विक्रम लैंडर के मलबे को ढूंढने का दावा किया था।
