पाक सरकार ने आलोचना रोकने के लिए बैन किया टिकटॉक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान ने भी टिकटॉक पर बैन लगा दिया है। इसके पीछे सरकार ने तर्क दिया है कि बढ़ती अनैतिकता व अभद्रता के चलते कंपनी को कई महीनों से चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन उसने गाइडलाइन का पालन नहीं किया। लिहाजा, टिकटॉक बैन करना पड़ा। दूसरी तरफ पाकिस्तानी सरकार के आलोचकों का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर सरकार विरोधी वीडियो की बढ़ती तादाद के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।
