पाक विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक, भारत पर जताया शक!
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को पाक के विदेश मंत्री की आधिकारिक वेबसाइट को हैकर्स ने हैक कर लिया है. पाक के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि हमें कई देशों के यूजर्स ने साइट न खुलने की शिकायत की. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक की खबर पुलवामा आतंकी हमले के समय आई है, ऐसे में डॉन की खबर के मुताबिक यह हमला भारत से किया गया है. फिलहाल फैसल ने कहा कि IT टीम ने वेबसाइट पर वापस नियंत्रण हासिल कर लिया है और बिना किसी रूकावट के चल रही है.
