आज ही पाक ने किया था पहला परमाणु परीक्षण, लग गए थे आर्थिक प्रतिबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 1998 में पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के चगाई में पहली बार परमाणु परीक्षण किया था। जिसके बाद अमेरिका और जापान समेत कई देशों ने पाकिस्तान पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगा दिए थे। बता दें इससे कुछ दिनों पहले ही भारत ने दूसरा परमाणु परीक्षण पोखरण-2 किया था। मई 1998 में पोखरण परीक्षण रेंज पर किये गए पांच परमाणु बम परीक्षणों की श्रृंखला का ये हिस्सा है।
