अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में खराबी, पाकिस्तान में इंटरनेट ठप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार शाम से पाकिस्तान में इंटरनेट यूजर्स को ऑनलाइन कंटेंट देखने और पढ़ने में समस्याएं हुईं। पाकिस्तान में टेलीफोन और इंटरनेट सेवा मुहैया कराने वाली शीर्ष कंपनी पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी लिमिटेड ने सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी करते हुए ये जानकारी दी कि पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में खामी आने से इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहेंगी। पीटीसीएल इंटरनेट सेवा को पूरी तरह बहाल करने के लिए काम कर रही है।
