पकिस्तान का नया झूठ, भारतीय सेना कर रही क्लस्टर बमों का प्रयोग
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: social media
एलओसी पर अपने एलीट कमांडो फोर्स के सात जवानों को भारतीय सेना द्वारा मारे जाने के बाद तिलमिलाया पाक अब झूठ का सहारा लेकर अफवाह फैला रहा है कि भारतीय सेना क्लस्टर बमों का प्रयोग कर रही है। वहीं पाक के इस झूठ को सिरे से खारिज करते हुए भारतीय सेना ने कहा है कि हम सिर्फ पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। यह आरोप पाकिस्तान के धोखे, छल व झूठ का बस एक और उदाहरण है|
