महिला सुरक्षा के लिए बना 'ब्रेसलेट', अपराधियों के लिए है 'शॉकलेट'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देशभर में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच पटना के एक युवक ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक डिवाइस बनाई है. पटना के शाजिब खान ने महिलाओं के लिए एक ब्रेसलेट जैसी दिखने वाली शॉकलेट डिवाइस बनाई है, जिसकी मदद से अपराधियों को शॉक मिलेगा. इस डिवाइस में खतरे की घंटी यानि अलार्म भी बजेगा और गलत तरीके से छूने वालों को शॉक भी लगेगा.
