चीनी वैज्ञानिकों ने की चंद्रयान-2 की सराहना, लोगों ने कहा-आंशिक असफलता से हिम्मत न हारें
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
भारत के चंद्रयान-2 ने पूरी सफलता हासिल न की हो लेकिन पूरी दुनिया इसरो की प्रशंसा कर रही है. इस कड़ी में सोमवार को चीन के मीडिया ने भारत को उम्मीद न छोड़ने और अंतरिक्ष में खोज जारी रखने को कहा है. इससे पहले चीन के लोगों ने वीबो एप पर इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की. आज इसरो के अधिकारी ने बताया कि विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग की वजह से संपर्क टूट गया था.
