'डू यू लव मी' गाने पर थिरकते रोबोट को देखकर खुल जाएंगी आंखें, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इंसानों जैसे थिरकते रोबोट्स का एक वीडियो इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बन हुआ है। रोबोट्स की कोरियोग्राफी में इंजीनियर्स को डेढ़ साल लगे। उसके बाद रोबोट का 1962 के गाने 'डू यू लव मी' पर तीन मिनट का डांस वीडियो बना। वीडियो अब तक 2.3 करोड़ लोगों ने देखा। मेकर्स के मुताबिक, ये रोबोट्स थिरकने के अलावा और भी कई तरह के काम करने में निपुण हैं।
