आज पीएम मोदी के हाथों होगा समुद्र के नीचे ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में संचार व्यवस्था दुरुस्त करने के मकसद से पीएम मोदी आज समुद्र के नीचे ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन करेंगे। बकौल पीएम, केंद्र इसे 'ब्लू इकोनॉमी हब' और समुद्री स्टार्टअप के लिए अहम स्थान बनाने का सोच रहा है। यहां समुद्री आधारित, जैविक और नारियल आधारित उत्पादों के व्यापार को बढ़ाने के लिए अंडमान और निकोबार के 12 द्वीपों को उच्च प्रभाव वाली परियोजनाओं के लिए चुना गया।
