नफरत और हिंसा फैलाने वाले पोस्ट की फेसबुक पर कोई जगह नहीं- मार्क जुकरबर्ग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अपराध, और हिंसा जैसी पोस्टों में हो रही वृद्धि को देखते हुए फेसबुक ने अपनी पॉलिसी अपडेट की है। कंपनी ने कहा है, 'नफरत, अपराध, सामुहिक हत्या, हिंसा और होलोकॉस्ट को बढ़ावा देने वाले किसी भी पोस्ट या कंटेंट के लिए फेसबुक पर कोई जगह नहीं है'। इसकी जानकारी फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने देते हुए लिखा, 'हम हेट स्पीच पॉलिसी को अपडेट कर रहे हैं'।