x

प्रज्ञान रोवर ने गड्ढा देखकर रास्ता बदला, दूसरी बार क्रेटर का सामना किया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

इसरो ने बताया कि 27 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर के सामने 4 मीटर चौड़ा क्रेटर आ गया था। ये रोवर से 3 मीटर आगे था। ऐसे में रोवर को रास्ता बदलने का कमांड दिया गया। रोवर के ऑपरेशन सेमी-ऑटोनॉमस हैं। इसे चलाने के लिए ग्राउंड स्टेशन से कमांड दिए जाते हैं। रोवर ने दूसरी बार क्रेटर का सामना किया है। इससे पहले यह करीब 100 मिलीमीटर गहराई वाले छोटे क्रेटर से गुजरा था।