भविष्य की तैयारी, 5G देखकर फोन खरीद रहे हैं भारतीय लोग- स्टडी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत में 5G कनेक्टिविटी कब तक आएगी, इस बारे में कोई जानकारी भले ही ना सामने आई हो, लेकिन भारतीय ग्राहक 5G कनेक्टिविटी वाले फोन ही खरीदना चाहते हैं। 25,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदते वक्त जिन तीन बातों का सबसे ज्यादा ग्राहक ध्यान रखते हैं, उनमें 5G कनेक्टिविटी भी शामिल है। यह बात मार्केट रिसर्च फर्म साइबरमीडिया रिसर्च की एक स्टडी में सामने आई है।