भारत में आज से पूरी तरह बंद हुआ PUBG, कंपनी ने दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट को आज से भारत में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद पबजी इंडिया ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट में लिखा है, 'यूजर की डाटा की सुरक्षा हमेशा से हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और हमने हमेशा भारत में लागू डाटा सुरक्षा कानूनों-नियमों का अनुपालन किया है। हमें यहां से जाने का बेहद अफसोस है। आप सबका धन्यवाद'।