Tiktok के बाद अब PUBG पर गिर सकती है गाज, पुलिस ने गूगल से की पबजी बैन की मांग
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालहि में TikTok बैन के बाद देश में PUBG पर बैन की मांग तेजी पकड़ रही है. गुरुवार को राजकोट पुलिस ने गूगल को पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि वो PUBG मोबाइल को डाउनलोड होने से बैन कर दें. अगर संभव हो तो इस एरिया की IP अड्रेस के जरिए राजकोट में इस गेम की डाउनलोडिंग पर भी रोक लगा दी जाए. फिलहाल पुलिस के भेजे गए लेटर का अभी कोई जवाब नहीं आया है.
