भारत में पबजी मोबाइल की वापसी कन्फर्म, भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में 100 मिलियन डॉलर इन्वेस्ट करेगी कंपनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
करीब महीने भर तक पबजी भारत में बन्द रहा और अब पबजी कॉरपोरेशन ने भारत में पबजी मोबाइल की वापसी का ऐलान किया। नए गेम के लिए पबजी ने चाइनीज कंपनियों से साझेदारी नहीं करने का फैसला लिया। अब कंपनी भारत सरकार की डाटा पॉलिसी को फॉलो करेगी। साथ ही पबजी ने भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का भी ऐलान किया। कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए स्पेशल गेम भी लॉन्च करेगी।
