भारत में अब नए नाम BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के जरिए वापसी के लिए तैयार PUBG
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: inc42
पिछले साल भारत में पबजी गेम पर प्रतिबंधित हुआ था। अब ये गेम नए नाम से वापसी कर रहा है। गेम निर्माता कंपनी क्राफ्टन ने टीजर जारी कर भारत में गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की। इसे BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से भारत में रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि, लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ। भारतीय यूजर्स के लिए पहले गेम की प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी, उसके बाद गेम लॉन्च होगा।
