भारतीय वायुसेना में 8 महीने बाद होगी राफेल की नियुक्ति, उड़ान में 19 महीने का लगेगा वक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल शस्त्र पूजा करने के साथ ही दसॉल्ट कंपनी से पहले राफेल विमान को रिसीव किया, इसी के साथ भारत आसमान में और भी अधिक शक्तिशाली हो गया है। हालांकि, भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने में राफेल विमान को अभी 8 महीने लगेंगे। वहीं उड़ान भरने में 19 महीने लगेंगे। गौरतलब है कि 2022 तक भारतीय वायुसेना के पास 36 राफेल विमान होंगे।
