रेलवे ने सबसे कम समय में बनाया अंडरपास
Shortpedia
Content Team
लखनऊ मंडल के रेलवे अफसरों ने मनकापुर अयोध्या रेलखंड और बभनान सरयू रेलवे ट्रैक पर 100 मजदूर, 300 टन के दो क्रेन और चार जेसीबी की मदद से केवल साढ़े तीन घंटे में अंडरपास बना एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इसी के साथ उन्होंने अंडरपास बना उस पर ट्रेन भी चला दी. इसे बनाने के लिए उन्होंने कोई तकनीक का इस्तेमाल नहीं बल्कि अपने बेजोड़ प्रबंधन से इस काम को अंजाम दिया है.