अमेरिकी आईटी कंपनी 'कासिया' पर रैनसमवेयर हमला, 17 देशों को रूसी हैकर्स ने बनाया निशाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी आईटी कंपनी 'कासिया' पर रैनसमवेयर हमला हुआ। जिसमें कंपनी के कॉर्पोरेट नेटवर्क और इसके सॉफ्टवेयर यूज करने वाली 1,000 वैश्विक कंपनियों को निशाना बनाया गया। हमला रूस के साइबर अपराध समूह 'रेविल' ने किया। हैकर्स ने 17 देशों को निशाना बनाया। कंपनी 40,000 से ज्यादा कंपनियों को अपनी सेवाएं देती है। साइबर हमले के कारण स्वीडिश फ्रेंचाइजी 'कूप' को भी अपने 800 से ज्यादा स्टोर बंद करने पड़े थे।
