कंबोडिया में चूहे बने हीरो, बचाई इंसानों की जान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कंबोडिया के त्रापियांग क्रासांग गांव में चूहों ने 170 बारूदी सुरंगों को खोजकर उन्हें नष्ट करने में मदद की। कई सालों से 7,88,257 वर्ग मीटर की जमीन में ये सुरंगें दबी हुई थी। इन सुरंगों को खोजकर नष्ट करने में चूहों को 3 महीने लगे। इसके बाद ये जमीन 19 कंबोडियाई परिवारों को वापस दी गई। बता दें APOPO ने इन चूहों को बारूदी सुरंगें खोजने की ट्रेनिंग दी थी।